बंगाल की खाड़ी में बने भारी दबाव का असर हरियाणा सहित देश के 17 राज्यों में दिखाई देने वाला है। जहां पर देश के 17 राज्यों में कल यानी 26 सितंबर तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। तेज आंधी का असर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दिखाई देगा, वहीं तीन से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभ्ज्ञाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना दबाव सात किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 26 सितंबर की शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार
यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई राज्यों में 80 की स्पीड से हवा चल सकती है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 सितंबर को मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर दिल्ली एनसीआर के एरिया में भी दिखाई देने वाला है। जहां पर दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के क्षेत्र में भी बारिश के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 26 सितंबर को मौसम बदलने वाला है। इसके चलते रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खेरी, श्राावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कानपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, गोंडा, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, बुलंदशहर, ऐटा, कन्नौज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर और गोरखपुर में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 26 सितंबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और बेगूसराय में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 26 व 27 सितंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें नैनीताल, चमोली, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व भारी बारिश का अलर्ट है।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में अगले दो दिन यानी 26-27 सितंबर को बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, कुल्लू और हमीरपुर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 26 सितंबर को भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

