20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia NewsINFORMATIVETechnology

द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल पर अब नहीं लगेगा जाम, नई तकनीक से बिना रुके गुजरेगी गाड़ियां

Dwarka Expressway MLFF : उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो द्वारका एक्सप्रेस वे पर अपनी गाड़ी लेकर यात्रा करते हैं। क्योंकि यहां लगने वाले जाम से अब जल्द ही राहत मिलने जा रही है। क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने बिजवासन टोल प्लाजा पर MCD द्वारा मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF प्रणाली लगाई जा रही है। इससे वाहनों को टोल भुगतान के लिए बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा।

इस नई प्रणाली के शुरू होने से इस टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन बिना किसी देरी के आसानी से आगे बढ़ सकेंगे। इसको लेकर हालांकि प्रयास लंबे समय से चल रहे थे, लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआइई द्वारा एमसीडी को अनुमति प्रदान कर दी गई है। साथ ही एनएचएआइ ने कहा है कि एमसीडी अक्टूबर महीने के अंत तक यह प्रणाली विकसित करे।

दरअसल बिजवासन टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि टोल बूथ तक वाहनों की लाइन लग जाती है। इसके कारण द्वारका एक्सप्रेसवे की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। खासकर व्यस्त समय में टोल प्लाजा पर वाहनों की गति कम हो जाती है, जो जाम का कारण बनती है। ऐसे में नई व्यवस्था इस जाम से छुटकारा दिलवा सकती है।

हालांकि दिल्ली में कई ऐसे टोल बैरियर हैं, जहां अधिक वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में इससे पहले भी एनएचएआई द्वारा एमसीडी को हिदायत दी है कि सुरक्षा के लिहाज से इन हाईवे को बैरियर से मुक्त किया जाए। क्योंकि दिल्ली में वाहनों की संख्या तो अधिक रहती ही है, साथ ही यदि टोल पर अधिक समय लगता है तो पीछे लंबी कतार लगने लगती हैं।
इसके कारण मुख्य हाईवे के साथ-साथ दूसरे लिंक मार्गों पर भी इसका असर दिखाई देता है। ऐसे में अब बिजवासन टोल प्लाजा को जाम से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़े हैं। यदि सब कुछ समय पर हुआ तो अगले महीने में अंत तक यानी करीब एक महीने में यह राहत लोगों को मिल जाएगी।

Related posts

अब CCTV कैमरे से होगी टमाटर की निगरानी

Voice of Panipat

जल्द जारी होने जा रहा है हरियाणा बोर्ड 10th, 12th की डेटशीट

Voice of Panipat

वधावा राम कालोनी में 95 लाख से बनने वाले रघुनाथ सामुदायिककेंद्र का शिलान्यास

Voice of Panipat