September 23, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

होंडा ने लॉन्च किया 145 km रेंज वाला नया स्कूटर, चेक करें कीमत के साथ दमदार फीचर्स

Honda QC3 : देश की अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अब इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में भी शानदार आगाज किया है। इसके तहत होंडा द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया है। QC3 नाम से होंडा द्वारा यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा गया है। इसकी IDC रेंज 145 km तक की है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कूटर की बैटरी को 2 घंटे 40 मिनट लगते में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

पिछले लंबे समय से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की होड़ लगी हुई है। अब दुपहिया वाहनों के क्षेत्र में भी यह होड़ शुरू हो गई है। हालांकि भारतीय बाजार में कई स्थानीय कंपनियां दुपहिया वाहन निर्माण कर बेच रही हैं, लेकिन अब होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया द्वारा ई-वाहनों की मार्केट में नया तहलका मचा दिया है। Honda QC3 को काफी एडवांस और आधुनिक माना जा रहा है।

हालांकि इससे पहले भी हाेंडा इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बाजार में उतार चुकी है, लेकिन Honda QC3 अपने आप में खास है। यदि होंडा की बात करें तो इससे पहले भी 2 इलेक्ट्रिक स्कूट बाजार में अपनी मजबूत पैठ बना चुके हैं। यह स्कूटर जहां Pearl Precious White, Pearl Siren Blue, Matt Photon Grey Metallic, Pearl Shallow Blue जैसे शानदार कलर विकल्पों के साथ आता है, वहीं 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसको और भी अधिक आकर्षक और प्रीमियम बनाता है।

कितने में मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

दरअसल आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार कई प्रकार की छूट दे रही है। ऐसे में यदि पंजीकरण जैसी औपचारिकताओं को हटा दें तो यह वाहन सामान्य कीमत में ही मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह स्कूटर 1.35 लाख रुपये में मिल रहा है।

क्यों खास है Honda QC3

Honda QC3 से पहले भी भारतीय बाजार में होंडा के इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन हैं। ऐसे में Honda QC3 में Activa e से अलग बैटरी तकनीक का प्रयोग किया गया है। साथ ही इसकी 145km तक की रेंज इसको अलग बनाती है। हालांकि बाजार में मौजूद TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta और Vida V2 से Honda QC3 का मुकाबला माना जा रहा है।

रेंज और अंडर सीट स्टोरेज का तोहफा
इस स्कूटर यानी होंडा QC3 में जहां बेहतर रेंज मिल रही है, वहीं इसमें अच्छा स्पेस भी मिल रहा है। सीट के नीच 32 लीटर का स्टोरेज मिल रहा है। यानी शहरी जीवनशैली और रोजमर्रा के कार्यों के लिए यह स्कूटर काफी वाजिब है।

Related posts

हरियाणा में पति ने की पत्नी की ह# त्या, पढ़िए पूरी वजह

Voice of Panipat

PANIPAT:-ट्रकों से मोबाइल चोरी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat

पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Voice of Panipat

Leave a Comment