September 23, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

SV और ACB का जॉइंट एक्शन, रिश्वत के साथ परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Transport Department Assistant arrested red-handed with a bribe

Caught accepting bribe : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने वीरवार को हरियाणा परिवहन विभाग चंडीगढ़ के सहायक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रोडवेज सहायक परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने की एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा था। एसीबी की टीम ने रोडवेज सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम को एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया था कि वह ट्रासपोर्ट है। वह अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने व नवीनीकरण करवाना चाहता था। इस प्रमाण पत्र के लिए परिवहन आयुक्त हरियाणा चंडीगढ़ से आवश्यक अनुमति की जरूरत थी। जब इसके लिए वह चंडीगढ़ कार्यालय मे कार्यरत सहायक किशोरी कुमार से मिला तो वह टालमटोल करता रहा।

बाद में फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगा और रिश्वत नहीं देने पर प्रमाण पत्र नहीं जारी करने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने छापामार दल का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी किशोरी कुमार को शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

छात्र को भगाकर ले जाने वाली टीचर गिरफ्तार

Voice of Panipat

Panipat:- पति को कमरे में बंद करके पत्नी प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को भी ले गई अपने साथ

Voice of Panipat

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी बोले- टैक्स वसूली पे चलती है केंद्र सरकार

Voice of Panipat

Leave a Comment