Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा में 9 जनवरी तक हो सकती है बारिश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में कोल्ड डे और घने कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है.. 24 घटे में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आ गया.. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है..  सबसे अहम बात यह है कि राज्य के सभी 22 जिलों में दिन का पारा 14 डिग्री और रात का पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा..

हरियाणा के अधिकाश जिलों में धूप नहीं निकली है.. इस कारण से हिसार, फतेहाबाद, करनाल और रोहतक में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है.. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है.. करनाल में दिन का तापमान 9.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा..वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है.. मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा जरूर रहा.. लेकिन सुबह हल्का आठ बजे ठड़ी हवा चली तो कोहरे हट गया.. इसके बाद आसमान में दोपहर बाद बादल छाए रहे.. नौ जनवरी तक वर्षा होने के आसार बने हुए हैं.. वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को घना कोहरा पड़ेगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- IPL दोबारा शुरू कराने पर BCCI की मीटिंग आज

Voice of Panipat

Haryana- पंतजलि की एक लाख कोरोनिल किट बांटी जाएगी फ्री, विज ने दी जानकारी

Voice of Panipat

मोबाइल ऑफिस से फोन चोरी करने वाले आरोपी से 6 मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat