26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

रेलवे ट्रेक पर बैठे थे किसान, अचानक आ गई मालगाड़ी, चालक ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- सोनीपत जिले में भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान हादसे का शिकार होने से बच गए। किसान ट्रैक पर बैठे थे और अचानक मालगाड़ी आ गई। जिसे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। कोई भी ट्रेन न चले, इसके लिए किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। लेकिन इसी दौरान ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी आ गई और उसे देखकर किसान ट्रैक के बीचों-बीच खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। इस बीच ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किसानों ने ट्रेन रुकने के बाद उसके सामने खड़े होकर जमकर नारेबाजी की।

मालगाड़ी अंबाला की तरफ से आई थी। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। किसान पहले ट्रैक पर बैठे थे। लेकिन ट्रेन के आने की आवाज सुनकर उसे रोकने के लिए ट्रैक के बीचों-बीच खड़े हो गए। GRP और RPF ने किसानों को ट्रैक से हटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं हटे। श्रद्धानंद सोलंकी, हरिप्रकाश और ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोनीपत का रेलवे ट्रैक जाम किया गया है। सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने चाहिए और जो बिजली बिल कानून लाया गया है, वह भी रद्द होना चाहिए। जब तक किसानों की बात को सरकार नहीं सुनेगी और कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

8 राज्यों के 28 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद , 430 फ्लाइट्स कैंसिल, अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Panipat में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी

Voice of Panipat

HARYANA में 16000 बिजली कर्मियों को सरकार ने दिया स्पेशल GIFT

Voice of Panipat