28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में फिर से मानसून होगा एक्टिव

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.. प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ा है, जिस कारण कभी ठंडक तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है.. मौसम परिवर्तनशील का यह दौर लगातार जारी रहेगा.. बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से बारिश की आशंका बन रही है.. हालांकि पाकिस्तान पर बन रहा प्रति चक्रवात इसकी गतिविधियों में बाधा डालेगा, लेकिन मौसम विशेषज्ञों की माने तो इसकी संभावनाएं कम ही हैं..मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले महीने की शुरुआत से ही अलनीनो का असर साफ तौर पर दिखाई दिया.. मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटी में सुप्त अवस्था में रही.. साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं हुई है..

आपको बता दे कि वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है, जो कि 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र में तब्दील होकर भारत के उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है.. इस मौसम प्रणाली के असर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति के आसपास पहुंचने की संभावना है.. इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक बादलवाही और पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों पर बिखराव वाली बारिश होने की संभावना है.. साथ ही साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हिस्सों में भी हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है..

केवल बीच में संजीवनी स्वरूप पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सीमित स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया.. लगातार हरियाणा, NCR में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है.. तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और दिन का पारा 40.0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.. तेज गति से हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है.. इस समय अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन के तापमान में उछाल और उमस भरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है..

सप्ताह के शुरुआत में हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी.. अभी तक प्रदेश में सर्वाधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान झज्जर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मेवात के मंडकोला का रहा.. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 29, 30, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर को बारिश होने की संभावना न के बराबर है.. जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के पानीपत से डबवाली तक बनेगी फोरलेन सड़क, मिलेगा फायदा

Voice of Panipat

DSP की तीन महीने बाद ही थी रिटायरमेंट, सुबह ही भाई को फोन पर बोले थे- जल्द घर आऊंगा

Voice of Panipat

पूर्व विधायक के घर ED की रेड खत्म, MLA को अपने साथ ले गई ED

Voice of Panipat