32.7 C
Panipat
July 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा अब इन लोगों की नहीं बनेगी Family ID, जानिए वजह

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी हुआ है… सरकार ने नई फैमिली आईडी बनवाने को लेकर नए नियम जारी किए हैं… अगर नई फैमिली आईडी बनवानी है तो ध्यान रहे की आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का होना चाहिए वरना आप फैमिली आईडी के लिए आवेदन नहीं कर पाओगे.. इसी के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट, SLC, वोटर कार्ड और डीएमसी में किसी एक को प्रूफ के तौर पर आपको पता लगाना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं…नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से फैमिली ID कैसे बनेगी यह व्यवस्था की जाती है…

फैमली ID  में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही उठाई जाएगी, इनमें नाम, पता सिर्फ आधार कार्ड वाला ही जुड़ता है.. अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली ID नहीं बनवा सकते है… इसके लिए सबसे पहले अपने राज्य का पता अपडेट करवाना होगा..

आप हरियाणा के जिस भी जिले में काम करते हैं और अगर आप वहां की सरकारी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना होगा.. कुछ समय पहले भी फैमिली ID में दो नए ऑप्शंस ऐड किए गए थे, समय-समय पर फैमिली ID में जरूरी बदलाव किए जा रहे है… पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय एड्रेस को अपडेट करेंगे, उसके बाद ही परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- पति के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस

Voice of Panipat

पत्नी की हत्या के मामले मे पति गिरफ्तार

Voice of Panipat