September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

HARYANA:- पति को छोड़कर 5 बच्चों की मां प्रेमी के संग फरार, बच्चों को भी ले गई साथ, 14 साल पहले हुई थी शादी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में संदिग्ध हालात में महिला प्रेमी के संग फरार हो गई.. महिला अपने पांचों बच्चों को भी अपने साथ ले गई.. पीड़ित पति ने पत्नी और बच्चों की तलाश हर जगह की लेकिन उनका कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला और बच्चों की तलाश में जूट गई है..

शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी.. शादी के बाद उनके 5 बच्चे हुए.. जिनमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 12 साल, दूसरे बेटे की उम्र 10 साल, तीसरी बेटी की उम्र 8 साल, चौथी बेटी की उम्र 6 साल और सबसे छोटी बेटी की उम्र 8 महीने की है.. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव जुड़ला निवासी एक व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ लेकर गया है.. उसे डर है कि कहीं उसके छोटे छोटे बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए.. पति ने पत्नी की तलाश हर जगह की लेकिन पत्नी का कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. फिर पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला की तलाश  में जूट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में 950 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती, CM सैनी का एलान

Voice of Panipat

HARYANA में पुलिस कांस्टेबल की 6 हजार पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक अप्लाई करने की लास्ट डेट

Voice of Panipat

पानीपत में बेटे ने अपने ही घर में की चोरी, पिता ने करवाया मामला दर्ज

Voice of Panipat