36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Haryana:- CM सैनी का बड़ा फैसला, हर जिले में इस दिन से लगेंगे समाधान शिविर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण को देखते हुए 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिए जिसके अंतर्गत प्रातः 9 से 11:00 बजे सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे.. साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे सभी नगर निगम आयुक्तों की चंडीगढ़ में बैठक कर मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे..

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की तथा पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.. उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आ चुके हैं और लगातार प्रदेश के नागरिकों के हित में निर्णय ले रहें हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इंजन से टकराया भैंसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 17 डिब्बे

Voice of Panipat

पानीपत में 120 ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

KARNAL-दो जिगरी दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ,जो दोस्त ही बना दोस्त का दुश्मन

Voice of Panipat