September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT में संदिग्ध हालात में प्रेमी के संग युवती लापता

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत जिले से एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई.. परिजनों ने युवती की तलाश हर जगह की लेकिन युवती का कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. वहीं परिजनों ने सोनीपत के एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप भी लगाया है.. पुलिस ने परिजनों के आधार केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश में जूट गई है…

थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वे खेत- बाड़ी का काम करते है.. वह तीन बच्चों के पिता है एक बेटा और दो बेटियां है..पिता का कहना कि हमारे गांव में एक लड़का गांव मालचा जिला सोनीपत का अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था.. वह मेरी लड़की से मिलता रहता था.. वह हमारे घर भी आता जाता था.. हमने दोनों को अकेले में बात करते हुए भी देखा.. जिस पर हमें शक हुआ कि कुछ दाल में काला है.. हमने अपनी लड़की को समझाने की कोशिश की और लड़के के बारे में पूछा तो उसे लड़की ने मना कर दिया, मेरा उससे कोई सम्बन्ध नहीं है.. हमने थोड़ा सख्त होकर पूछा तो लड़की ने हां मैं जवाब दिया.. इसके बाद हमने अपनी लड़की को उससे नहीं मिलने नहीं दिया.. बीते दिन मेरी लड़की सायं के 4 बजे अपने बाडे़ में जाने का बहाना करके निकली थी, परंतु वह वापस नहीं आई.. हमें शक हुआ और हमने उस लड़के की तहकीकात की तो लड़का भी गायब मिला.. हमने चारों तरफ ढूंढा और रिश्तेदारों से भी पता किया, परन्तु उनका का कहीं पता नहीं चला.. फिलहाल आपको बता दे कि परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- जीटी रोड पर युवक से पैसे व मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

मोबाइल ऑफिस से फोन चोरी करने वाले आरोपी से 6 मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat

PANIPAT:- शुगर मिल में की गई हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना, डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की कार्यक्रम में शिरकत

Voice of Panipat