34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINFORMATIVEPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में ड्रेन नं.1 पर डेमाक्रेशन की फिर होगी जांच ! फिर चलेगा बुलडोजर!

वॉयस ऑफ पानीपत ( कुलवंत सिंह ) – पानीपत में ड्रेन नंबर-1 पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों पर अब कार्यवाही की जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को नगर निगम में मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज की अध्यक्षता में राजस्व विभाग , डीजीपीएस टीम और निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई ।

दरअसल पानीपत निगम आयुक्त डॉ. पंकज के अनुसार कुछ लोग रजिस्ट्री के आधार ओर जमीन ओर स्वामित्व का दावा कर रहे है , जबकि ड्रेन से संबंधित खसरा नंबरों की किसी भी भूमि की रजिस्ट्री राजस्व विभाग द्वारा नहीं की गई है इसलिए भ्रामक तथ्यों पर आधारित रजिस्ट्री की जांच की जाएगी और जल्द ही ध्वस्तीकरण आदेश जारी होंगे ।
जिस पर स्थानीय निवासियों ने कई वर्षों से वहां वैध तरीके से रहने का दावा किया और अब उन्हें अवैध कब्जाधारी बताया जा रहा है। उनकी शिकायत है कि यदि किसी ने गलत तरीके से जमीन बेचकर लोगों को धोखा दिया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

मेयर कोमल सैनी ने दिए निर्देश

इसके बाद मेयर कोमल सैनी ने डेमाक्रेशन में अब की खामियां दिखाई देने के कारण लोगों की संतुष्टी के लिए सभी शिकायतों की पुन: जांच करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह दोबारा नगर निगम और राजस्व विभाग मौके पर जाकर लोगों की आपत्ति पर सुनवाई करे और कमियां होने पर समाधान भी करे । जनसुनवाई में तहसीलदार मनोज कुमार , नायब तहसीलदार वेद सैनी ,डीटीपी, पटवारी वो अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। साथ ही कब्जाधारियों से अपील की गई है कि यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो उसे स्वयं हटा दें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, शरीर पर मिले चोट के निशान, देखिए पूरा मामला

Voice of Panipat

त्वचा ही नहीं सेहत के लिए भी गुणकारी है संतरे का छिलका, जाने इसके फायदे

Voice of Panipat

पानीपत को मिला हरियाणा पोषण पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान,एडीसी प्रीति ने दी बधाई

Voice of Panipat