32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipat

पानीपत को मिला हरियाणा पोषण पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान,एडीसी प्रीति ने दी बधाई

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला पानीपत को हरियाणा पोषण पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान पर आने पर एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया है… साथ ही  लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार आने पर तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूपये का पुरस्कार मिला है… एडीसी प्रीति ने  महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सरला यादव को इसके लिए बधाई दी..

अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने इस मौके पर बताया कि अंतराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर गुरूग्राम में प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित किया गया था… उस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पानीपत जिला को ये दोनों पुरस्कार दिए और हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने पानीपत जिला की इन दोनों पुरस्कार के मिलने पर खूब प्रशंसा की…
उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलो में पोषण पखवाड़े के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं… उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पौष्टिकता अभियान आरम्भ किया था…यह पौष्टिकता अभियान आगामी 22 मार्च तक चलेगा… इसके दौरान पौष्टिकता पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे… महिलाओं के स्वास्थ्य जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर निशुल्क लगाए जाएंगे ताकि प्रदेश की कोई भी महिला अथवा बालिका एनीमिया से पीडि़त न हो… पोषण पखवाड़े के दौरान महिला व बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े सभी पांच सूत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा…. महिलाओं को स्तनपान करवाने के लिए और अधिक जागरूक किया जाएगा…

वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सरला यादव ने कहा कि उन्हें इन सभी योजनाओं को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला है… उसी का परिणाम है कि आज इस जिला को 1.50 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है… उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस जिला को इन दोनों योजनाओं में प्रथम स्थान पर लाने के लिए वे ओर अधिक सहयोग दें…

TEAM VOICE OF PANIPAT…..

Related posts

दिल्ली के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

Voice of Panipat

HARYANA मे 2 दिन धुंध का अलर्ट, 2 महीने सुबह-शाम छाएगा कोहरा

Voice of Panipat

HARYANA में HCS अफसरों के ट्रांसफर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat