33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

तीसरे हफ्ते आई कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- विदेशी बाजारों में पेट्रोल-डीज़ल सस्ता होने से भारतीय बाजारों में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। देश की तीनों बड़ी पेट्रोलियम कंपनी HPCL, BPCL, IOC ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 103.97 रुपये के भाव पर स्थिर है। वहीं, एक लीटर डीज़ल की कीमत भी 86.67 रुपये के भाव पर है।

वहीं, पंजाब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए VAT में कटौती की है। राज्य सरकार की ओर से वैट को घटाने के बाद पंजाब पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती वाला राज्य बन गया है। पंजाब में पेट्रोल का दाम सबसे अधिक 16.02 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है. उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं।

गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है. वहीं ओडिशा ने बिक्रीकर में 4.55 रुपये प्रति लीटर और बिहार ने 3.21 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं कच्चे तेल की बात करें तो विदेशी बाजारों में कच्चा तेल लगातार तीसरे हफ्ते सस्ता हुआ है। खबरों के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। जो अब गिकर 81 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नहर में बहाने गई थी नारियल फिसला पैर, हो गई…

Voice of Panipat

दोस्तो मे रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अब पुलिस ने दबोचा

Voice of Panipat

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, 12 बजे होगी SKM की सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग

Voice of Panipat