32.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia News

CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का है। जहां के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान रितेश रंजन ने तड़के अपने ही साथी जवानों पर गोली चला दी है। इस घटना में मौके पर ही चार जवान धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना में 4 जवानों की मौत की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाएं कभी दोबारा न हों इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। सीएम ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी।

इस घटना में सात जवान घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए। अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम​ जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। वहीं पूरी तरह पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में शादी का झांसा देकर विधवा से बनाए संबंध, अब कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Voice of Panipat

13 अगस्त को हरियाणा के 3 जिलों में छुट्टी,पंचायत चुनाव को लेकर फैसला, पढ़िए

Voice of Panipat

क्रेडिट कार्ड अप्रूव करने के नाम पर युवक से की ठगी, पढिए

Voice of Panipat