33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

20 दिन पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता देवर के साथ हुई फरार और अब…

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला उत्तर प्रदेश के पूरनपुर से सामने आया है। जहां पर नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। भाभी देवर का रिश्ता मजाक मस्ती से भरा होता है। लेकिन कुछ लोगों की बदौलत इस रिश्तों को शक की नजरों से देखा जाने लगा है।

आपको बता दें कि 20 दिन पहले युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई। लेकिन महज 20 दिनों में नई नवेली दुल्हन अपने पति के छोटे भाई को अपना दिल दे बैठी। एक दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए। पति ने बताया कि उसका निकाह 20 दिन पहले पीलीभीत के मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुआ था। परिवार अभी खुशियां मना ही रहा था कि नवविवाहिता अपने सगे देवर संग रफूचक्कर हो गई। मामले की भनक लगने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है। उसने बताया चचेरे भाई की इस करतूत का किसी को अंदाजा नहीं था। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी को ढूंढा जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 3 युवको को भेजना था कनाडा, भेज दिया थाईलैंड, कर ली 22.50 लाख की ठगी

Voice of Panipat

पानीपत में 171 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओ को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

Voice of Panipat

शादी समारोह में गया था परिवार, घर पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, वजह का नहीं हुआ खुलासा

Voice of Panipat