30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा के 12 जिलों में कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के 12 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है.. यहां घने कोहरे के साथ ही शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी.. इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल हैं.,. राज्य के 4 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं, यहां दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है.. सुबह शाम धुंध का आलम यहा है.. कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है.. वहीं मौसम मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है.. इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है.. जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.. परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है..

*दो दिन और कोहरे का अलर्ट*

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में पिछले दो हफ्ते से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है.. कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर ने यहां कहर बरपाया हुआ है.. हालात यह है कि शाम होते ही कोहरे की सफेद चादर छा जाती है और अगले दिन दोपहर तक कोहरा छाया रहने से धूप भी धुंधली पड़ जाती है.. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन अभी ऐसे ही हालात बने रहेंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत के बंद मकान में हुई 2 लाख की चोरी

Voice of Panipat

HARYANA:- ट्राईसिटी मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 4KM बढ़ी, अब ISBT-जीरकपुर से जुड़ेगा पंचकूला

Voice of Panipat

इस गंदे धंधे की वजह से गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, जानिए कैसे खुली पोल

Voice of Panipat