September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के दो घरो में मिले कोबरा सांप

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के फतेहाबाद में दो जगहों पर कोबरा सांप निकलने पर दो परिवार के लोंग कई घंटे तक दहशत में रहे.. हालांकि समय रहते सांपों का पता चलने पर जान माल की हानि होने से टल गई.. पहली घटना फतेहाबाद के बीघड़ रोड क्षेत्र एक ढाणी की है, जहां काला कोबरा नाग मकान के भीतर कमरे तक पहुंच गया था.. वहीं दूसरी घटना ढिंगसरा की है, जहां सुबह टॉयलेट गए परिवार के सदस्य ने सीट के अंदर फन फैलाए कोबरा को देखा..

जानकारी के मुताबिक बता दे कि रविवार सुबह बीघड़ रोड फतेहाबाद से करण नाम के शख्स की कॉल आई कि उनके बेडरूम में काला नाग फन फैलाए बैठा है.. सांप की फुफकार से उसका पता चला.. इससे उनकी जान बच गई.. जब वे वहां पहुंचे तो सांप कमरे के अंदर बने स्टोर रूम में छुपा हुआ था, वहां से उसे पकड़ा गया.. उन्होंने बताया कि यह मादा कोबरा सांप थी..

इसके बाद ढिंगसरा गांव से एक ग्रामीण भगत सिंह का फोन मिला कि उनके मकान के शौचालय में टॉयलेट सीट के अंदर सांप दिख रहा है.. जब वे वहां पहुंचे तो सांप सीट के साइडों में बनी जगह पर छुप गया.. इस पर उन्होंने सीट को पानी से भरा तो सांप बाहर आकर फन फैलाकर बैठ गया। पवन जोगपाल ने बताया कि दोनों ही जगहों पर सांपों से किसी को भी डसे जाने का खतरा था, लेकिन गनीमत रही कि उनका समय रहते पता चल गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खुदाई करके पाइपलाइन से चुराते थे कच्चा डीजल, पुलिस के हाथ लगे 3 चोर

Voice of Panipat

सोने के भाव में हुई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का रेट

Voice of Panipat

शराब तस्करी पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंग्रेजी शराब की 500 पेटी शराब जब्त

Voice of Panipat