28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: देश के 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 85 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, देखें पूर्वानुमान

कल 16 सितंबर का मौसम: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी तूफान को लेकर एक और अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने से 25 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

कल 16 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से सटे इलाके में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर कई राज्यों में दिखाई देगा।

25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इस वजह से कल 16 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड,  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेंगी। जिससे किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कल 16 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा के कई जिलों में भी कल तेज बारिश हो सकती है।

15 सितंबर को हरियाणा के दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पंजाब में भी कल मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, संगरूर, पठानकोट, बरनाला, गुरदासपुर और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। 

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

हरियाणा में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, 1 जुलाई से राहत की उम्मीद..

Voice of Panipat

हरियाणा में अगले 5 दिन पडेंगी कड़ाके की ठंड

Voice of Panipat

Leave a Comment