36.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsPolitics

CM मनोहर लाल ने सैनिकों के लिए लिया बड़ा फैसला, सैनिकों की बढी सहायता राशि

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा के CM मनोहर लाल ने सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा। सीएम चंडीगढ़ में पूर्व सैनिकों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सैनिकों के हक के फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की और कहा कि सरकार सैनिकों को नि:शक्तता के मामले में 35 लाख रुपए तक की सहायता राशि मुहैया कराएगी। पूर्व सैनिकों के परिवारों का सहयोग करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेंगी। इससे पहले उन्होंने विस्तार से बातचीत की और समस्याओं को भी जाना।

CM मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। सैनिक परिवारों की समस्याएं जानकर उनका हल करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद सीएम मनोहर लाल ने घोषणा की कि अब सैनिकों के 20 प्रतिशत नि:शक्तता के मामलों में 15 लाख रुपए, 50 प्रतिशत नि:शक्तता के मामलों में 25 लाख रुपए और 100 प्रतिशत नि:शक्तता के मामलों में 35 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

CM मनोहर लाल ने अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा का नोटिफिकेशन सप्ताह भर में जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई अनुग्रह राशि के लाभ से कोई भी लाभार्थी सैनिक वंचित नहीं रहना चाहिए, इसलिए इसे तत्काल अमल में लाया जाए। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

किसान आंदोलन का चौथा दिन, आज भारत बंद बुलाया

Voice of Panipat

RBI ने इन बैकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका Account तो इस Bank में नहीं

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार ने CET भर्ती के बदले नियम

Voice of Panipat