September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 3 ट्रेनें हुई रद्द, इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीकानेर मंडल के डोभभाली-भिवानी रेलखंड पर रेलवे का काम चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस वजह से भिवानी की 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में रोहतक भिवानी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कलानौर कलां और बामला स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 80 और 86 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। कार्य के दौरान कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। साथ ही इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार काम चलने के कारण गाड़ी संख्या 54016 भिवानी- रोहतक, गाड़ी संख्या 54013 रोहतक- भिवानी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54018 भिवानी- रोहतक रेलसेवा 18 और 2 दिसंबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट

इसके अलावा गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा 18 नवंबर व 2 दिसंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, जो रोहतक तक संचालित होगी। यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा 18 नवंबर और 2 दिसंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-महम-हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Related posts

Haryana: अब आप ऐसे भर सकते है अपना चालान, नही खाने होगे धक्के

Voice of Panipat

कैथल होटल में पुलिस की छापेमारी, करनाल बाईपास पर 3 युवक और युवतियाँ संदिग्ध हालत में पकड़े ..

Voice of Panipat

पेरिस ओलंपिक में छाए Haryana के खिलाड़ी, 6 में से 4 मेडल किए Haryana के नाम

Voice of Panipat

Leave a Comment