28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCinemaEntertainmentHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsSPRITUAL

श्रीकृष्ण की धरती से जुड़ा इतिहास अब बड़े परदे पर:- श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित सुपरहिट धारावाहिक ‘रामायण’ बनाने वाली सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब एक बार फिर पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर ला रही है। इस बार बारी है ‘श्रीमद्भागवतम’ की। प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की है कि श्रीमद्भागवतम पर आधारित 7 फिल्मों की एक भव्य सिनेमाई सीरीज तैयार की जाएगी। इसकी शुरुआत ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट-1’ से होगी।

कौन बना रहा है फिल्म:-
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की परिकल्पना और निर्माण रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा कर रहे हैं। अमृत सागर पहले भाग का निर्देशन भी करेंगे । आध्यात्मिक गुरु और लेखक श्री एम इस प्रोजेक्ट के रिसर्च गाइड हैं, जबकि मोती सागर मेंटर की भूमिका में हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जोएल शेफर संभाल रहे हैं और ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ क्लाइड एडवर्ड्स एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

कहां और कैसे होगी शूटिंग:-
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है। इसका शुभारंभ तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था।

क्या दिखाया जाएगा:-
यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके उपदेशों और भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ दिखाया जाएगा।सागर पिक्चर्स के सीईओ आकाश सागर के अनुसार, इस सीरीज में श्रीकृष्ण का बाल और किशोर जीवन, रासलीला, गोपी गीत, समुद्र मंथन, मत्स्य, वराह, नरसिंह अवतार के साथ-साथ ध्रुव, भरत, पृथु और कपिल जैसे प्रसिद्ध और कम चर्चित प्रसंगों को भी पर्दे पर उतारा जाएगा। सागर पिक्चर्स ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित है। आने वाले महीनों में ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट-1’ से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी।

मुख्य बातें:-

  • सागर पिक्चर्स, सागर समूह का फिल्म स्टूडियो है जो पिछले 75 वर्षों से कंटेंट बना रहा है
  • ये अब तक 55 से ज्यादा टीवी शो और 25 से ज्यादा फिल्में बना चुका है
  • स्टूडियो का लक्ष्य भारतीय संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों की कहानियों को नई तकनीक से वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- संदिग्ध हालात में युवती लापता, परिजनों ने 2 युवक पर लगाए अपहरण के आरोप

Voice of Panipat

शादी से 6 दिन पहले लड़की को ले गया पड़ोसी लड़का, पिता ने कराया अपहरण का केस दर्ज

Voice of Panipat

इंग्लैंड पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट, रोहित की 18वीं फिफ्टी

Voice of Panipat