September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अवनी लेखन ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- अवनी लेखरा ने पैरालंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिला दिया है.. उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता.. उन्होंने 249.7 स्कोर किया.. पिछला पैरालिंपिक रिकॉर्ड 249.6 भी अवनी के ही नाम था, जो उन्होंने टोक्यो में बनाया था.. कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला.. उनका स्कोर 246.8 रहा.. भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया.. क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी दूसरे और मोना पांचवें नंबर पर रही थीं..

*एक समय टॉप पर पहुंच गई थी मोना अग्रवाल*

क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी लेखरा दूसरे और मोना अग्रवाल पांचवें नंबर पर रही थीं.. फाइनल में 2 राउंड की शूटिंग बाकी थी, तब मोना 208.1 स्कोर के साथ टॉप पर थीं.. अवनी दूसरे और कोरियन शूटर तीसरें नंबर पर थीं..

सेकेंड लास्ट राउंड में कोरियन शूटर ने पहला स्थान हासिल कर लिया और अवनी दूसरे पर पहुंची..जबकि मोना तीसरे नंबर पर रहकर गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गईं। आखिरी राउंड में अवनी ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया और 249.7 के स्कोर के साथ गोल्ड जीत लिया.. जबकि कोरियन शूटर 246.8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की गाड़ी का पानीपत मे एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर

Voice of Panipat

कुलदीप बिश्‍नोई का दावा-इसी साल गिरा देंगे गठबंधन सरकार, BJP और JJP ने दिया ऐसा जवाब,जानिए

Voice of Panipat

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर मोदी कैबिनेट की मुहर, जानिए क्या है NPR

Voice of Panipat