September 16, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

पानीपत में इसराना के 27 गांवों को जल्द मिलेगा नया तहसील भवन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

हरियाणा के पानीपत जिले से बड़ी खबर सामने आई है। इसराना में नई तहसील के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब जल्द इसराना के 27 गांवों को नया आधुनिक तहसील भवन मिलेगा।

मांडी रोड पर सवा दो एकड़ भूमि पर  9.47 करोड़ की लागत से बन रहा ये नया तीन मंजिला तहसील भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इस पर जानकारी देते हुए एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने बताया कि नए तहसील भवन के सामने पटवार खाने के 4 पुराने कमरे हैं, जो कि खराब हालत में हैं। इन्हें हटाकर तहसील भवन के सामने पार्किंग बनाई जाएगी।

21 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय इसराना में इन चार कमरों की खुली नीलामी होगी। इन कमरों की न्यूनतम बोली 1 लाख 43 हजार 292 रुपए तय की गई है। जो भी व्यक्ति नीलामी में हिस्सा लेना चाहता है, उसे कार्यालय में 10 हजार रुपए जमा करने होंगे। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को तय समय में पूरी राशि जमा करनी होगी।

उन्होनें बताया कि अगर पहला बोलीदाता राशि जमा नहीं करता है, तो दूसरे सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मौका दिया जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन इस तहसील भवन को जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने की कोशिश कर रहा है। भवन में बिजली का काम पूरा कर लिया गया है। अब फिनिशिंग का काम चल रहा है।

27 गांवों को मिलेगी सुविधा
नए तहसील के बनने से लगभग 27  गांवों के लोगों फायदा मिलेगा। इससे ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

नई बिल्डिंग में ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों के लिए अलग से क्वार्टर बनाए गए हैं। इसके तैयार होने के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी सभी एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे।

Related posts

Panipat के 9 भ्रष्ट पटवारियों पर गिरेंगी गाज , लिस्ट देखिए यहां

Voice of Panipat

HARYANA में चुनाव घोषणा के बाद BJP की पहली रैली

Voice of Panipat

गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद की सुनाई सजा, महिला को मारी थी 23 गोलियां

Voice of Panipat

Leave a Comment