33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia News

लाल किला हिंसा के केस में आरोपी बूटा सिंह को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान ऐतिहासिक लाल किला पर भारी हिंसा हुई थी. दिल्ली पुलिस ने इस केस में एक और शख्स को बुधवार को अपने शिकंजे में लिया है. लाल किला हिंसा में आरोपी शख्स बूटा सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है…इससे पहले, लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 17 अप्रैल को सशर्त जमानत दे दी है. कोर्ट ने 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर दीप सिद्धू को जमानत दी है. कोर्ट ने जमानत के साथ जो शर्तें लगायी हैं उसके तहत सिद्धू को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी, अपना पासपोर्ट जमा करना होगा, फोन नंबर नहीं बदलना होगा और हिंसा के सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी होगी.

गौरतलब है कि तीन नए कृषि सुधार संबंधी कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली थी. उस दौरान जमकर उत्पात मचाया गया और कई जगहों पर पुलिसवालों को भी निशाना बनाया गया. लाल किला हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल कई आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है…गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी. इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर लाल किले पहुंचे थे. इनमें से कुछ अंदर गए और लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगा दिया….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, CM चन्नी ने किया स्वागत

Voice of Panipat

करनाल में बड़ा जमीन घोटाला: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से 1 करोड़ ठगे…

Voice of Panipat

DELHI में PM मोदी से CM मनोहर लाल ने की मुलाकात, किसानों को लेकर कही ये बात

Voice of Panipat