33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT के इन 3 जगहों से हुई थी बाईक चोरी, तीनों बाईक बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- सैक्टर-11/12 चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने बताया शुक्रवार को गश्त के दौरान सैक्टर-11/12 चौकी पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक प्लेटीना बाइक पर सवार होकर जीटी रोड से एंजल मॉल की तरफ आ रहे है। उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत एंजल मॉल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात प्लेटीना बाइक सवार युवक जीटी रोड की तरफ से आये। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देख बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही बाइक सवार युवकों को काबू कर पुछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान दीपक पुत्र कप्तान निवासी छोटी सिंगावली धोलपुर राजस्थान हाल हॉली कालोनी पानीपत व मंजू पुत्र राजेश निवासी चुनती गड़ा सहारनपुर यूपी हाल तरोरी करनाल के रूप में बताई।

वहीं जब पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगे गये तो युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपितो ने उक्त बाइक एक सप्ताह पहले अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पानीपत के सैक्टर-12 में एक मकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में जितेन्द्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सब-इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपितों से खुलासा हुआ की दोनो ने करीब एक महीना पहले करनाल में एक राह चलते युवक से चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक खरीद कर व पानीपत के सनौली रोड पर स्थित गणेश नगर में फैक्टरी के बाहर से एक होण्डा ड्रिम बाइक चोरी कर दोनों बाइक संजू निवासी सैनी कालोनी पानीपत को 7 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने दोनो आरोपितों की निशानदेही पर संजू को देर शाम सैनी कालोनी से गिरफ्तार कर आरोपित के कब्जे से चोरीशुदा उक्त दोनो बाइक बरामद की। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर तीनों आरोपितों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल रहे इनके तीसरे साथी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व चोरीशुदा बाइक बरामद-

1. आरोपित दीपक व मंजू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 17 नवम्बर को सैक्टर-12 में जितेंन्द्र के घर के बाहर गली में खड़ी जितेंन्द्र की प्लेटीना बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में जितेन्द्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

2. आरोपित दीपक व मंजू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 27 अक्तुबर को सनौली रोड पर गणेश नगर में जतिन फैक्टरी के बाहर से प्रिंस निवासी करहंस की होण्डा ड्रिम बाइक चोरी की। थाना किला में प्रिंस की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

3. आरोपितों ने करीब एक माह पहले करनाल में एक अज्ञात युवक से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक खरीद कर संजू निवासी सैनी कालोनी पानीपत को 4 हजार रूपये में बेची थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फिर दोहराया ‘बुराड़ी’ जैसा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगो ने खाया जहर

Voice of Panipat

होम लोन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान.

Voice of Panipat

PNB के ग्राहक हो जाए सावधान, 10 अप्रैल से पहले करवाना होगा KYC 

Voice of Panipat