28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

11 महीने की बच्ची को टब में बिठा फोन सुनने लगा पिता, मां आई तो डूबी मिली मासूम

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- जींद में रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है। 11 माह की एक बच्ची की टब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची को नहलाने के लिए टब में बिठाकर उसका पिता फोन पर बात करते हुए बाहर निकल गया। इसी बीच पास खेल रहे 4 साल के बेटे ने अचानक पानी चला दिया। जब तक मां संभालने पहुंची, पानी से भरे टब में मासूम की सांसें थम चुकी थी।

घटना जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले विक्रम नामक युवक ने रविवार को 11 माह की अपनी बेटी अर्चना को नहलाने के लिए बाथरूम में खाली टब में बिठा दिया। अचानक किसी की फोन कॉल आ गई तो बात करते-करते विक्रम घर से बाहर चला गया। इसी दौरान बच्ची के पास खेल रहे उसके 4 वर्षीय बेटे चिराग ने पानी का नल खोल दिया और जब तक उसकी मां रेखा उसे संभालने के लिए बाथरूम में पहुंची वह पानी में डूब चुकी थी।

रेखा ने हड़बड़ाहट में बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी। रेखा के शोर मचाने पर परिवार के दूसरे लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बच्ची की टब में डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने हादसे को इत्तेफाकिया बताया है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत मे शादी के 3 महीने बाद बहु फरार, पति व देवर को किया बेहोश, पति ने दी शिकायत

Voice of Panipat

4 आरोपितों से चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 15 हजार रुपये बरामद

Voice of Panipat

PANIPAT में कोठी बेचने के नाम पर ऐसे 20 लाख ठगे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat