September 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

School Holiday: हरियाणा में स्कूलों बच्चों के लिए अच्छी खबर है। कल 4 सितंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

देशभर में कल जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। अलग- अलग राज्यों में इस मौके पर स्कूलों और बैंकों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं हरियाणा में भी कल स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

हरियाणा सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार कल यानी 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सभी स्कूलों में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कल बैंक भी बंद रहने वाले है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और हरियाणा सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। बैंक बंद होने के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप (Net Banking) और ATM का इस्तेमाल कर सकते है। ये सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

Related posts

हरियाणा में संदिग्ध हालत में युवती लापता, घर मे रखे लाखों के गहने भी ले गई

Voice of Panipat

हरियाणा के हर पुलिस थानों में खुलेंगे जिम

Voice of Panipat

हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती जल्द होगी शुरु!

Voice of Panipat

Leave a Comment