35.5 C
Panipat
June 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

12 साल बाद पत्नी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है जहां पर शादी के 12 साल बाद पत्नी ने पति समेत 7 लोगों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग कर मेरे साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया गया। शारीरिक संबंधों को लेकर भी प्रताड़ित किया गया। सामाजिक स्तर पर समझाइश के बाद भी पति के अत्याचार कम नहीं हुए। प्रताड़ित करते हुए कई बार घर से निकाल दिया गया।

ओम कॉलोनी निवासी बिंदू ने बताया मेरी शादी 23 फरवरी 2010 को मुस्लिम रीति-रिवाज से जींद जिले के दनौदा खुर्द गांव में रहने वाले जगरूप के साथ हुई। जगरूप ठेके पर मकान बनाने का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद ही उसका व्यवहार बदल गया। मुझ पर दहेज लाने का दबाव डाला जाने लगा। मना करने पर मारपीट की जाती मगर वह जैसे-तैसे समय काटती रही। इस बीच उसे दो बच्चे हुए जिनका नाम इशिका और हर्षित है। शादी के 12 साल बाद जगरूप का टॉर्चर इतना बढ़ गया कि पौने 2 साल से वह मायके में रह रही है। ससुरालवाले उसके कपड़े तक नहीं दे रहे। महिला के अनुसार, जगरूप उससे जानवरों जैसा व्यवहार करता है। मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के अलावा शारीरिक संबंध बनाने के नाम पर भी उसे बुरी तरह टॉर्चर करता है। रोजाना रात में शराब पीकर उससे मारपीट की जाती है। उसे खर्च के नाम पर कभी एक पैसा नहीं दिया गया।

जनवरी 2020 में उसने सोनीपत के महिला थाने शिकायत दी तो एक बार फिर पंचायत के दबाव में जगरूप उसे अपने साथ ले गया मगर एक महीने बाद ही दोबारा घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि दोबारा ससुराल आई तो जान से मार डालेगा। सोनीपत महिला थाने की ASI कविता ने बताया कि धारा 498ए, 406, 323,506,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह केस बिंदू के पति जगरूप, सास, जेठ, देवर, सहित कई लोगों के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं है। फिलहाल जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रेलवे यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, इन ट्रेनों से हटेगा स्पेशल स्टेटस का दर्जा

Voice of Panipat

शहर में लगेगीं नई स्ट्रीट लाइटें, इस दीपावली जगमग होगा शहर

Voice of Panipat

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए SP ने दी जानकारी, पढिए

Voice of Panipat