28.1 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पत्नी की मौत के बाद था परेशान, फांसी लगा खुद की भी जीवनलीला की खत्म

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत की सैनी कॉलोनी का है जहां पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2 साल पहले हुई पत्नी की मौत के बाद से युवक परेशान चल रहा था। जब सुबह छोटा भाई खाना देने पहुंचा तो युवक फंदे पर लटका मिला।

सैनी कॉलोनी निवासी गोपाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय कृष्ण मेहनत-मजदूरी करता था। करीब 6 साल पहले कृष्ण की शादी ममता के साथ हुई थी। ममता की बीमारी के कारण दो साल पहले मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद कृष्ण परेशान रहने लगा। वहीं शाम को काम से लौटने के बाद कृष्ण खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था।

लेकिन जब सुबह खाना लेकर कृष्ण के कमरे में गया तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों और चांदनी बाग थाना पुलिस को सूचना दी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हा#दसा, महाकुंभ जा रहे 18 लोगों की भगदड़ से मौ# त

Voice of Panipat

HARYANA:- बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे 2 युवक, पीछे से आई तेज रफ्तार कार

Voice of Panipat

हरियाणा के झज्जर जिले की डीसी वर्षा खांगवाल ने रात्रि ठहराव कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिये ये निर्देश

Sahab Ram