September 19, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsSports

हरियाणा के सिरसा में कल जिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, 3 अक्टूबर को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए होगा चुनाव

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के युवा कब्बडी प्लयेरों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के सिरसा जिले में जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 20 सितंबर को एनसीएम स्कूल नर्सरी ग्राउंड, कागदाना में किया जाएगा।

कल 10 बजे शरू होगी प्रतियोगिता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ते सकेंगे। जिला एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर सिरसा जिले की जूनियर बालक और बालिका टीमों का चयन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय जूनियर टूर्नामेंट के लिए चुनाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चयनित टीमें 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जरुरी नियम

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सिरसा जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए।

जन्मतिथि 30 नवंबर 2006 के बाद की होनी चाहिए।

प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज फौटो प्रस्तुत करनी होंगी।

एसोसिएशन के अनुसार बालक वर्ग में खिलाड़ी का अधिकतम वजन 75 किलोग्राम और बालिका वर्ग में 65 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

नोट – प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

मारपीट और पैसे छीनने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर.

Voice of Panipat

किसानों का दिल्ली कूच टला, 23 को अगला फैसला

Voice of Panipat

बड़ी बेटी को IAS बनाने के लिए कर दी ‘छोटी’ बेटी की शादी, जानिए पूरी वजह

Voice of Panipat

Leave a Comment