31.8 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

पानीपत जिले के ट्रेन यात्रियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफलतापूर्वक हुआ पूर्ण

Amrit Bharat Express: पानीपत जिले के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा पानीपत और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तेज गति से चलने हेतु ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

रेलवे विभाग द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तेज गति का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद यदि अभी इस ट्रेन को इस रूट पर शुरू किया जाता है, तो पानीपत जिले के ट्रेन यात्रियों का देश की राजधानी दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से पानीपत जिले के हजारों ट्रेन यात्रियों के समय की बचत होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से ट्रेन यात्रियों के समय की बचत होगी ही होगी साथ ही साथ सफर भी आरामदायक बनेगा।

130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे विभाग द्वारा गुरुवार को दिल्ली-पानीपत के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह ट्रेन गुरुवार को मात्र एक घंटे में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली से पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार के दोपहर 12: 47 पर पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। बता दें कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकरीबन एक घंटे रुकी और इसके बाद वापसी में दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से पानीपत जिले के हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे विभाग द्वारा अगर पानीपत और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाती है तो पानीपत जिले के हजारों ट्रेन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि रेलवे विभाग द्वारा व्यस्त कॉरीडोर पर नियमित संचालन शुरू होने से पहले ट्रेन की क्वालिटी, राईडिंग और सुरक्षा मानकों के साथ गति क्षमताओं के मूल्यांकन हेतु इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा सहित 22 कोच थे। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से अभी तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को लेकर आधारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

Related posts

13या 14 फरवरी, इस दिन मनाया जाएगी बंसत पंचमी

Voice of Panipat

पानीपत में दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा में एटी करप्शन ब्यूरो में 15 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

Voice of Panipat

Leave a Comment