26.8 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

CRIME- पानीपत मे रास्ता रोककर युवक पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – पानीपत पुलिस ने गांव भोड़वाल माजरी में गांव निवासी कुलदीप का रास्ता रोककर कुल्हाड़ी, गंडासी व लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को रविवार देर शाम भोड़वाल माजरी रोड से गिरफतार किया ।आरोपियों की पहचान भोड़वाल माजरी निवासी गोविंद, शेखर, संदीप व अंकुश के रूप में हुई है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में चारो आरोपियों ने अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाइक बरामद करने व फरार साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

क्या है पूरा मामला –
थाना समालखा में गांव भोड़वाल माजरी निवासी कुलदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव निवासी भोपाल पुत्र प्यारा ने अपने मकान के आगे गली में अवैध चबूतरा बना रखा था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। उसने विरोध चार-पांच माह पहले विरोध जताते हुए शिकायत दी थी। तब इसी बात की रंजिश रखते हुए भोपाल, उसके बेटे गोविंद व नीरज तथा राकेश पुत्र रामफल उसके साथ गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
वह 30 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे गांव के पूर्व सरपंच विजय पाल की बैठक से घर लौट रहा था। जब वह रास्ते में रकमा के मकान के पास पहुंचा तो वहां कई बाइकों पर बैठे चार-पांच युवकों ने उतरकर उसका रास्ता रोक लिया, गाली-गलौज की और धक्का दे दिया। तभी रकमा की बैठक से भोपाल उसके बेटे गोविंद व नीरज सहित 10-15 अन्य व्यक्ति लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर बाहर आए तथा ललकारते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गोविंद ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद नीरज ने भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसे रोकने के प्रयास में उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी। भोपाल व अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड व डंडों से उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए। हमलावर एक ही जगह बार-बार चोट मारते रहे, जिससे उसके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। शोर सुनकर उसका भाई प्रदीप, पूर्व सरपंच विजयपाल तथा राजेश उर्फ राधा मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसको उपचार के लिए संकल्प अस्पताल, पानीपत में भर्ती कराया। आरोपी भोपाल ने अपने बेटे नीरज, गोविंद व राकेश पुत्र रामफल के साथ मिलकर साजिश रचकर जानलेवा हमला किया है। थाना समालखा में कुलदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, इतने बजे लगेगा स्कूल

Voice of Panipat

पहुंची सारा अली खान बाब बोले नाथ के धाम

Voice of Panipat

लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान हुई कहासुनी, युवक ने उठाया ये कदम, केस दर्ज

Voice of Panipat