33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT :किसान पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – थाना इसराना पुलिस ने गांव मांडी में खेत में सो रहे किसान पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव मांडी निवासी परीक्षित वी दो आगे भाई साहब सिंह और हरिश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच के दौरान शनिवार को आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने भाई हरिश और दोस्त परिक्षित के साथ मिलकर किसान पर हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर आरोपी परिक्षित को गांव मांडी से व आरोपी हरिश को पानीपत में देशराज चौक के पास से गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि 18 मई को राज सिंह और राजबीर बाइक पर समालखा से घर लोट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर दोनों सतपाल के खेत के पास बाइक रोककर शराब पीने लगे। तभी सतपाल कोठड़े से बाहर आया और उन्हें खेत में शराब पीने से मना किया, जिस पर उसकी सतपाल के साथ कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसके बाद वह और राजबीर वहां से अपने-अपने घर चले गए। उसने यह बात अपने भाई हरिश को बताई। कुछ देर बाद वह, उसका भाई हरिश और दोस्त परिक्षित लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंचे और कोठड़े में सो रहे सतपाल पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी

इसके बाद थाना इसराना में सतपाल की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। अब सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के 4 जिलों में 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर से नगदी व जैवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रूपए बरामद

Voice of Panipat

HARYANA:- विधानसभा चुनाव के लिए आज से नॉमिनेशन शुरू, उम्मीदवारों के साथ 4 लोग आंएगे, 12 Laste Date

Voice of Panipat