33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatWEATHER

`Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, पानीपत- हिसार समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून के सक्रिय होने से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। पिछले एक हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी सताने लगी थी, लेकिन अब मौसम सुहावना हो गया है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

राज्य में शुक्रवार दोपहर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस दौरान गुरुग्राम, रेवाड़ी और रोहतक में बारिश हुई। इसके बाद शाम को पानीपत, हिसार और नूंह में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

वहीं हांसी और सोनीपत में भी बादल छाए हुए है। यहां भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Related posts

हरियाणा में बड़ी कारेवाई, 3 लेबर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Voice of Panipat

HARYANA:- कृष्ण लाल पंवार ने छोड़ा राज्यसभा सासंद का पद, उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

Voice of Panipat

हरियाणा में आज रात अचानक से बदलेगा मौसम, 2 दिन गरज- चमक के साथ होगी बरसात, कई जिलों में यलो अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment