August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

सोनीपत: समारोह से लौटे तो घर से गायब मिले 11 लाख के जेवर, AC मैकेनिकों पर चोरी का शक..!

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक घर से करीब 11 लाख रुपए के सोने के जेवर और 14,500 रुपए नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। खरखौदा के गांव पाई निवासी सवीन (पुत्र शिवकुमार) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे।वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने सभी सोने के आभूषण अलमारी के पास कुर्सी पर रखे थैले में रख दिए थे। इन जेवरों का कुल वजन करीब 13-14 तोले है जिसमे 1 सोने का हार, 1 मंगलसूत्र,1 सोने की चैन, 2 कडे , 3अंगूठिया और 2 जोड़ी कानो के टोपस शामिल थे।पीड़ित ने AC इंस्टालेशन के लिए आए 2 मैकेनिकों पर शक जताया है।

परिवार के बाहर जाते ही चोरी

कैसे हुई चोरी:-
सवीन ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को उन्होंने खरखौदा की ‘दहिया इलेक्ट्रिक्स’ से Godrej कंपनी का नया AC खरीदा था। इसे लगाने के लिए कंपनी के 2 कर्मचारी उनके घर आए थे। ये दोनों रात 8 बजे से 10 बजे तक घर में रहे। परिवार का आरोप है कि इन मैकेनिकों ने काम के बहाने पूरे घर की रेकी की और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

कब लगा पता:-
पीड़ित परिवार को 14 जुलाई 2026 को चोरी का पता चला। जब सवीन ने जेवरों को सुरक्षित जगह रखने के लिए थैला उठाया तो वह गायब मिला।जब घर की बिना लॉक वाली अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे 14,500 रुपए भी नहीं मिले और घर में काफी खोजबीन के बाद भी जेवर और नकदी का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस जांच:-
पीड़ित की शिकायत पर 17 जुलाई 2026 और 31 जुलाई 2026 को दी गई दरखास्त के आधार पर खरखौदा थाना पुलिस ने BNS की धारा 305 के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट DM खरखौदा, पुलिस कमिश्नर सोनीपत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। मामला दर्ज होने पर SI दीपक पुलिस ने टीम और शिकायतकर्ता के साथ मौके का मुआयना करने के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अब दिए गए मोबाइल नंबरों और दुकान के रिकॉर्ड से संदिग्धों का सुराग लगा रही है।पुलिस का कहना है की जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।साथ ही शिकायत में संदिग्ध मैकेनिक्स के मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौपे गए है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

M3M मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कंपनी के डायरेक्टर बसंत बंसल को लिया हिरासत में

Voice of Panipat

गुरुग्राम में अब इन 8 जगहों पर खुले में नहीं पढ़ पाएंगे नमाज

Voice of Panipat

हरियाणा के जाने माने कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने उठाया एसा कदम

Voice of Panipat

Leave a Comment