32.4 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हिसार की बेटी अंजू ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है। खेल और खिलाड़ियों की बदौलत देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका हरियाणा आज भी निरंतर इसी दिशा में सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इसी कड़ी में हिसार जिले की एक बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

अंजू श्योराण ने जीता Gold Medal

14-16 सितंबर तक उत्तराखंड के रायपुर में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए हिसार जिले के गांव नियाणा की बेटी अंजू श्योराण ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता के हाई जंप इवेंट में भाग लेते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव सहित जिले के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर छाई हुई है।

गोल्ड मेडल जीतने पर अपार खुशी जाहिर करते हुए अंजू श्योराण ने बताया कि निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन की बदौलत उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने आगे भी इसी तरह से कड़ी मेहनत जारी रखते हुए खेलों में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा दिलाया है। अंजू ने कहा कि यदि आप निरंतर मेहनत जारी रखते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी।

खेलप्रेमियों में उत्साह की लहर

बेटी के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जताते हुए पिता जयबीर श्योराण ने कहा कि अंजू ने गोल्ड मेडल जीतकर हमारा गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि गांव, जिले और पूरे हरियाणा प्रदेश को गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, अंजू श्योराण के गोल्ड मेडल जीतने पर ग्रामीणों ने कहा कि अब बेटी अंजू के गांव लौटने का इंतजार हो रहा है। उनका गांव की पावन धरा पर लौटने पर ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनकी यह उपलब्धि गांव की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी जिससे अन्य युवा खासकर लड़कियां भी खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन करने का काम करेगी।

Related posts

अब इस Date तक करें हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन, HSSC ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Voice of Panipat

हरियाणा के इन 2 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

रोडवेज विभाग ने बंद पड़ी बसें ठीक करवाकर की इन रूटों पर की शुरू, मिलेगी राहत

Voice of Panipat

Leave a Comment