September 14, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat

रेल हादसे में युवती की मौत: ‘रंजू’ नाम और अंगूठे का टैटू बना पहचान की उम्मीद..

वॉयस ऑफ पानीपत( मोनी कुमारी) — यमुनानगर में देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। हादसा यमुना नहर के पास डीएफसीसी रेलवे लाइन पर हुआ। सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जांच अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि रात करीब 11 बजे जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन मास्टर से हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि भूरे रंग का सूट पहने युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस के अनुसार, युवती की बाजू पर “रंजू” नाम का टैटू बना हुआ है। वहीं अंगूठे पर मछली पकड़ने वाले कांटे जैसा टैटू या निशान भी मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि इन निशानों के आधार पर युवती की पहचान करने में मदद मिलेगी। फिलहाल शव को यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय युवती के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर गया, जबकि युवती पीछे रह गई और मालगाड़ी की चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है और आसपास के इलाकों में युवती की पहचान कराने का प्रयास भी जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक तरफ एचसीएस परीक्षा दूसरी तरफ किसान करेंगे सम्मेलन, पढिए खबर.

Voice of Panipat

हरियाणा में 78 शिक्षकों को मिलेगा ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’,  सरकार देगी एक लाख रुपये, देखें पूरी लिस्ट

Sahab Ram

ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित काबू

Voice of Panipat