July 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWSPanipat PoliticsSPRITUAL

पानीपत के डीसी ने कांवड़ियों और अधिकारियों को दिए बड़े आदेश!

वॉयस ऑफ पानीपत ( कुलवंत सिंह ) – पानीपत में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ बैठक में कांवड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं उपलब्ध कराने और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिए ।

क्या होगी तैयारियां:

  • सभी कांवड़ मार्गों पर लटकते बिजली के तार ठीक किए जाए ।
  • सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
  • जरूरी स्थानों पर शौचालय और पेयजल की सुविधा दी जाए ।
  • सभी सड़को की मरम्मत कराई जाए और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए।

कांवड यात्रा की तैयारियों शुरू

दरअसल आपको बता दे ,2026 की कांवड़ यात्रा 30 जूलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक समाप्त होगी। इसके लिए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कई निर्देश भी जारी किए है।
जारी किए गए निर्देश :

  • डीजे की आवाज़ दिन में 55 डेसीबल और रात में 45 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सनौली रोड, बिहौली रोड, समालखा, असंध रोड और गोहाना रोड सहित सभी कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • कांवड़ शिविर सड़क के बाईं ओर मुख्य मार्ग से 60 फीट की दूरी पर स्थापित किए जाएं।
  • कोई भी चोट पहुंचने वाला सामान जैसे हॉकी स्टीक, बेसबॉल बैट, लाठी– डंडा आदि के उपयोग ओर रोक लगाई गई है।

इसके अलावा उपायुक्त ने चुलकाना स्थित श्याम बाबा मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड बनने तक सभी कामों में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में नाबालिग बेटी को मिला इंसाफ, आरोपी को 20 साल की सजा, 75 हजार जुर्माना

Voice of Panipat

HARYANA:- CM नायब सिंह सैनी ने विधायक पद की ली शपथ

Voice of Panipat

दुनिया की सबसे ऊंची रोहतांग ‘अटल’ टनल तैयार

Voice of Panipat

Leave a Comment