September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में फिर आया भूकंप, Panipat में भी महसूस हुए झटके

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए… इस बार भूकंप का केंद्र फरीदाबाद रहा… मंगलवार सुबह 6 बजे लोग घरों से बाहर निकल आए… रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई.. यह हलचल जमीन में पांच किलोमीटर की गहराई में हुई… 25 दिन में हरियाणा में छठी बार भूकंप आया है… भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं… इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं…

*जानिए क्यों आर कैसे आता है भूकंप*

हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है… ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं… टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं…ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलने से 80 हजार बच्चे नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Voice of Panipat

8th Pay Commission:  8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन ?

Sahab Ram

4 आरोपितों से चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 15 हजार रुपये बरामद

Voice of Panipat