28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT में लव मैरिज के 2 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में लगातार महिलाओं का गायब होने का मामला सामने आ रहा है.. ताजा मामला इसराना का है जहां लव मैरिज के 2 साल बाद महिला अपने दूसरी प्रेमी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से फरार हो गई… 20 साल की महिला ने अपने पति के साथ गांव में रहने के दौरान दूसरे युवक से प्रेम किया था… अब उसके साथ वह शादी की नीयत से फरार हो गई… मामले की शिकायत पति ने पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है…

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है..  उसने करीब 2 साल पहले गुरुग्राम की रहने वाली 20 साल की युवती के साथ लव मैरिज की थी.. जोकि 2 साल से उसके साथ गांव में ही रह रही थी… 15 जून को उसकी पत्नी घर से बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गई…

पति ने महिला की हर जगह पर तलाश की लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला पति ने किसी तरह उसके मायका भी पता करवाया गया… लेकिन वह वहां भी नहीं थी… इसके बाद उसके घर छोड़कर चले जाने के बारे में पता लगा… ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता लगा चला कि उसकी पत्नी को गांव कुराना का रहने वाला सागर भगा कर ले गया है.. पति ने बताया कि सागर उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगाकर ले कर गया है.. फिलहाल पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..  

TEAM VOICRE OF PANIPAT

Related posts

सुनारिया जेल में चले लात-घूंसे, बंदी का तोड़ा दांत

Voice of Panipat

AAP के नेता अनुराग ढांडा को पुलिस ने धरने से उठाया

Voice of Panipat

बैंक लॉकर के रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव, जाने नए नियम

Voice of Panipat