32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

सुनारिया जेल में चले लात-घूंसे, बंदी का तोड़ा दांत

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र सिंह)- रोहतक की जिस सुनारिया जेल में राम रहीम बंद है वंहा बंदियों के बीच जमकर लात-घूंस चले। जिसमें एक बंदी का दांत टूट गया। पुलिस ने बंदी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुनारिया जेल की बैरक नंबर दो के कमरा नंबर एक में बंद सोनीपत के गुहणा निवासी राजकुमार पुत्र दयानंद ने जेल अधीक्षक दी शिकायत में बताया कि उसे काम करने को लेकर बार-बार परेशान किया जा रहा है। काम करने से के लिए उसके साथ अक्सर झगड़ा रहता है। रात को रवि पुत्र राजवीर, राहुल पुत्र पवन व रोहित पुत्र हरिपाल ने उसके साथ झगड़ा किया।

वे काम के लिए बार- बार दबाव बनाकर परेशान कर रहे थे, जब उसने मना किया तो उन्होंने मारपीट की और मुक्का मार के दांत तोङ दिया। जिसका उपचार जेल के अस्पताल में हुआ है। पीड़ित बंदी शिकायत पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  बता दें कि जेल में कैदियों के बीच में झगड़े होने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। वहीं हिसार में तो इसी तरह के विवाद में हत्‍या भी हो चुकी है। जेल में और कुछ नहीं तो खाना खाने के लिए मिलने वाले बर्तनों को भी बंदी ह‍थियार बना लेते हैं। गिलास और प्‍लेट को फाड़कर नुकीला कर हमला कर देते हैं। पुलिस भी इस तरह के मामलों को रोकने के लिए मुस्‍तैदी दिखाती है, मगर बंदी है कि किसी ने किसी तरह से बाज नहीं आते हैं और वारदात करते रहते हैं। बंदी राजकुमार की ओर से शिकायत भेजी गई है। जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ जांच शुरु कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

अपहरण कर 10वीं की छात्रा को नशा देकर किया गैंगरेप, 4 युवकों पर FIR

Voice of Panipat

CWC 2026 में अब तक कुल 23 मेडल , जिसमें 5 गोल्ड , 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज

Voice of Panipat