29.8 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

27 साल बाद Delhi में BJP की सरकार, EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 43 पर आगे

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है.. ऐसे में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है.. 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग  के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 43 और आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है.. इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी.. तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे.. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक भाजपा 44 सीटों और AAP 26 सीटों पर आगे है.. AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, पहले वे पीछे चल रहे थे.. AAP सरकार की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं..

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP पर तंज कसा.. उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था.. 14 एग्जिट पोल आए.. 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया.. 2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया.. वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे.. इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

WhatsApp इन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है नया फिचर

Voice of Panipat

Haryana:- रिसेप्शन पार्टी में Enjoy कर रहे थे लोग, मौके पर आ गई पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत में स्नेचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat