28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- बेटे को मिली दो सरकारी नौकरियां.. लेकिन परिवार दुखी, जानें वजह

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-C और D  की भर्ती का परिणाम घोषित किया.. जिसमें नारनौल के ग्रुप C और D में पटवारी के लिए चयन हुआ.. मोबाइल में 2-2 सरकारी नौकरियों में चयन का मैसेज आया तो परिजन दुखी हो गए.. जबकि उनकी आंखें नम हो गई.. क्योंकि मुकेश की मौत रिजल्ट से 47 दिन पहले ही हार्ट अटैक से हो गई थी..

बता दे कि जिस दिन मुकेश का रिजल्ट आया उस दिन मुकेश का जन्मदिन था.. उनके परिवार का कहना है कि अब हम इन नौकरियों का क्या करेंगे.. जब कोई नौकरी करने वाला ही नहीं है… मुकेश के पिता नारनौल के मोतिहारी के रहने वाले है.. सीता राम पैसे से व्यवसायी है.. परिवार को नहीं पता था कि मुकेश ने कब फॉर्म भरा था.. जब वह परीक्षा देने गया, तब जाकर परिवार को पता चला कि उसने नौकरी का फॉर्म भरा है.. बीटेक तक की पढ़ाई कर चुके मुकेश का चयन पहले रेलवे में लोको पायलट के पद पर हुआ था, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया.. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए कुल पदों की संख्या क्रमश: 25500 और 2600 थी.. इनमें ग्रुप की कुल संख्या 25 और श्रेणियों की कुल संख्या 205 थी। इन पदों के लिए करीब 24800 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी आसिफ ढेर

Voice of Panipat

कार में बच्चे हैं तो ये गलती बिल्कुल न करें !

Voice of Panipat

HARYANA के पहलवानों में छिड़ा घमासान, फैक्ट लीक करने पर जांच कमेटी पर खड़े किए सवाल

Voice of Panipat