July 15, 2026
Voice Of Panipat
India NewsINFORMATIVELifestyle

कार में बच्चे हैं तो ये गलती बिल्कुल न करें !

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – आजकल बहुत से लोग अपने परिवार के साथ कार में लंबी यात्रा पर जाते हैं। अगर आपके साथ छोटा बच्चा है, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी होती है। छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर छोटे बच्चे खेल-खेल में कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं। कभी शीशे से हाथ बाहर निकालते हैं, तो कभी खिड़की खोलने की कोशिश करते हैं। चलती कार में ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए कार में बैठते ही चाइल्ड लॉक ऑन कर दें, ताकि बच्चे अंदर से दरवाजा न खोल सकें और उनकी सुरक्षा बनी रहे। कई लोग सनरूफ खोलकर कार चलाते हैं। सनरूफ खुला देखकर बच्चे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना बहुत खतरनाक है और इस पर पुलिस चालान भी काट सकती है। बच्चों को भले ही यह अच्छा लगता हो, लेकिन इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों को हमेशा सीट बेल्ट लगाकर ही बैठाएं। सीट बेल्ट हादसे के समय गंभीर चोट से बचाने में मदद करती है और ट्रैफिक नियमों के अनुसार भी इसे लगाना जरूरी है।

वाहन चलाते समय बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले

अगर आपकी कार में नवजात या कम उम्र का बच्चा सफर कर रहा है, तो उसे सामान्य सीट पर बैठाने की बजाय उसकी उम्र के अनुसार बनी चाइल्ड सेफ्टी सीट का इस्तेमाल करें। इससे अचानक ब्रेक लगने या टक्कर होने की स्थिति में बच्चे को बेहतर सुरक्षा मिलती है।
साथ ही सफर पर निकलने से पहले अपनी जरूरत का सामान साथ रख लें। लंबी यात्रा के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें, ताकि बच्चे भी आराम कर सकें। इसके अलावा सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनी रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 41 हजार पदों पर सरकार करने जा रही है भर्ती

Voice of Panipat

रेलवे सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 2250 पदों पर निकली भर्ती

Voice of Panipat

HARYANA:- भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने छोड़ी पार्टी 

Voice of Panipat

Leave a Comment