July 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के CM नायब सैनी आज NDA की मीटिंग में हुए शामिल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बीजेपी सांसदों की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए.. उन्हें हॉल में पहली पक्ति में जगह मिली.. उनके साथ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठे रहे। NDA की मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी वीरवार की रात को ही दिल्ली रवाना हो गए थे.. संसद भवन रवाना होने से पहले उन्होंने हरियाणा निवास में प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना.. करनाल लोकसभा से सांसद और पूर्व CM मनोहर लाल भी दिल्ली में ही हैं.. उनके अलावा सदन में हरियाणा के अन्य नवनिर्वाचित सांसद राव इंद्रजीत सिंह, नवीन जिंदल, चौधरी धर्मबीर और कृष्ण पाल भी सेंट्रल हॉल में मौजूद हैं..

*हरियाणा में 5 सीटों का इस बार नुकसान*

हरियाणा में भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव में 5 सीटों का नुकसान हुआ है.. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.. इस बार पार्टी को सिर्फ करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर ही जीत मिली है.. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिली थी.. 1 पर कांग्रेस और दो सीटों पर इनेलो को जीत मिली थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

देशभर मे आज से सिंगल-यूज प्लास्टिक बैन, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा में 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी, RTI ने खोली पोल

Voice of Panipat

15 अगस्त को जेल से बाहर आएगे 43 कैदी, किया जाएगा जेल से रिहा

Voice of Panipat