July 27, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryanaHaryana Crime

बच्चा न होने से परेशान थी महिला, घर में फंदा लगा दी जान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

पानीपत की ईदगाह कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पति सुबह ड्यूटी पर चला गया था। जब वापस लौटा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। महिला बच्चा न होने से परेशान थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार्रवाई की है।

फतेहाबाद के हिंदवाला गांव की रहने वाली रेखा की प्रवीन से दिसंबर 2015 में शादी हुई थी। दोनों पानीपत की ईदगाह कॉलोनी में रह रहे थे। चार साल बीत जाने के बाद भी दोनों को कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस वजह से रेखा परेशान रहती थी। प्रवीन दिल्ली में हॉल सेल की दुकान पर काम करता था। बुधवार सुबह वह दिल्ली निकला तो रेखा को ठीक-ठाक हालत में छोड़कर गया था।

रात करीब 11 बजे वह घर आया और उसने दरवाजा खटखटाया तो रेखा ने दरवाजा नहीं खोला। उसने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रेखा का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रवीन ने रेखा के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह रेखा का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

विदेश भेजने का झांसा दे युवक से 19.25 लाख रूपए की ठगी करने वाले मां- बेटा गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- SECTOR-25 में दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

3 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक HSSC (CET) का फोर्म भर सकेंगे छात्र

Voice of Panipat