September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें रिजल्ट चेक

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर.. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सामान्य पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है.. आयोग द्वारा ग्रुप डी परीक्षा परिणाम  बृहस्पतिवार, 7 मार्च को घोषित किए गए.. इसके साथ ही, HSSC ने CET ग्रुप डी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं..

*ये रही चयनित उम्मिदवारों के रोल नंबर*

ऐसे में जो उम्मीदवार HSSC  21 औ 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित CET ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर ही दिए गए रिजल्ट्स सेक्शन के लिंक से परिणाम पेज पर जाएं और यहां पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार परीक्षा परिणाम (HSSC CET Group D Result 2023) PDF फॉर्मेट में देख सकेंगे। इस फाइल उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च कर सकेंगे..

*13657 पदों के लिए हुआ उम्मीदवारों का चयन*

इसके लिए ही हरियाणा HSSC द्वारा जारी अधिकारी सूचना के सूचना CET 2023 का आयोजन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 13,657 ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित किया गया था.. इनमें सबसे अधिक 13104 रिक्तियां कॉमन कैडर की हैं, जबकि 137 पद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, 100 पद रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज, 100 पद हरियाणा स्टेट एग्जीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, आदि के लिए घोषित की गई हैं.. विभागवार रिक्तियों की संख्या के लिए रिजल्ट लिंक पर जाएं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एलविश फाय#रिंग मामले में भाऊ गेंग ने ली जिम्मेदारी,कहा जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें

Voice of Panipat

Airtel, Jio और Vi के ये हैं सबसे सस्ते Recharge Plan, 150 रुपये से भी कम में मिलता है 12GB तक डेटा

Voice of Panipat

केंद्र सरकार ने किया ऐलान, 22 जनवरी को अधे दिन की छुट्टी

Voice of Panipat