33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर की आज कोर्ट मे सुनवाई

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिले समालखा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की याचिका पर हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई होगी.. विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है.. हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर तक गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कहा था कि छौक्कर व उनके बेटे रोजाना ED के सामने पेश होकर जांच में सहयोग देंगे.. ED ने अदालत में कहा है कि छौक्कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे..ऐसे में सुनवाई को 13 अक्टूबर को फिर करने के अदालत ने आदेश दिए थे..

दरअसल, गुरुग्राम कोर्ट ने करीब दो हफ्ते पहले ही तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे.. गुरुग्राम कोर्ट ने ये आदेश ED की याचिका पर दिए थे.. छौक्कर और उनके दोनों बेटे ED द्वारा बार-बार बुलाए जाने पर भी जांच में शामिल नहीं हुए थे.. ED पहले ही माहिरा इन्फोर्समेंट प्राइवेट लिमिटेड के गुरुग्राम ऑफिस सहित कुछ जगह को सील करने के नोटिस चस्पा चुकी है। ED द्वारा 4 करोड़ की कीमत की चार गाड़ियां, बैंक खाते, 14.5 लाख की ज्वेलरी, 4.5 लाख कैश भी सीज किया गया था.. विधायक व बेटों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है और तीनों करीब दो महीने से अधिक समय से फरार चल रहे हैं.. गौरतलब है कि इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी.. वहीं, ED की तरफ से दलील दी गई थी कि छौक्कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई मुख्य याचिका के साथ 12 अक्टूबर तक स्थगित कर दी थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

1 दिसंबर से इन चीजों पर बढ़ने जा रही है महंगाई, आम आदमी पर पड़ेगा गहरा असर

Voice of Panipat

कब से शुरू है गुप्त नवरात्रि? जानें महत्व और तिथियां

Voice of Panipat

बड़ी बेटी को IAS बनाने के लिए कर दी ‘छोटी’ बेटी की शादी, जानिए पूरी वजह

Voice of Panipat