July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसी वरदान से कम नहीं है सेब का जूस, तो पढ़िए इसके फायदे के बारे में

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- आप सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है तो हम आपको बताते है.. रोजाना खाली पेट एक सेब खाने से कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। सेब खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका जूस भी सेहत के लिए काफी ही फायदेमंद होता है..आपको बता दे की इस जूस में फाइबर (Fiber), विटामिन-सी (Vitamin C), पोटैशियम (Potassium), फॉस्फोरस (Phosphorus) जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं.. तो चलिए जानते है सेब का जूस सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है..

आंत को स्वस्थ रखता है:- सेब का जूस पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है.. नियमित रूप से खाली पेट सेब का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.. यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आंत स्वस्थ रहता है..

वजन कंट्रोल करता है:- जो लोग वजन कम करना चाहते हैं.. उनके लिए सेब का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.. विटामिन्स और खनिज से भरपूर सेब का जूस पीने से पेट देर तक भरा रहता है.. जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है..

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी:- सेब का जूस हेल्दी हार्ट को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.. सेब के रस में फाइबर और पेक्टिन की मौजूदगी ब्लड वेसल्स को नुकसान से बचाने और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करती है.. इसके अलावा सेब के रस में मौजूद पेक्टिन और फाइबर संभावित रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं..

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है:- सेब का जूस हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है.. इस जूस में मौजूद फाइबर और पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं..

याददाश्त बढ़ाता है:- सेब में प्लांट पिगमेंट क्वेरसेटिन की मात्रा ज्यादा होती है.. ये आपके ब्रेन सहित आपके पूरे बॉडी सेल्स की रक्षा करता है.. इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट भी हाई होते हैं जो आपकी डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद कर सकता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

आज से शुरू हो रहा है ,क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13

Voice of Panipat

कम हुई कच्चे तेल की कीमत, क्या बदले PETROL-DIESEL के रेट?

Voice of Panipat